केंद्र की राजनीति करेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश

विचार परक
लखनऊ , समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। वह अब केंद्र की राजनीति करेंगे। वह कन्नौज से सांसद चुने गए हैं। अभी तक वह करहल से विधायक और यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर थे।
हम आने वाले समय में किसानों तथा कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करना चाहते हैं: प्रधानमंत्री
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब केंद्र की राजनीति करेंगे। उन्होंने करहल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। इसके बाद उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना था तो उन्होंने करहल सीट छोड़ दी। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के अनुसार यह इस्तीफा प्राप्त हो गया है। शीघ्र ही स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इससे पहले सपा के विधायक लालजी वर्मा भी इस्तीफा दे चुके हैं। लालजी वर्मा भी लोकसभा सदस्य चुने गए हैं।
यहां नेता हिन्दी में बात करते हैं, लेकिन दिल्ली में अंग्रेजी बोलते हैं
अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। ऐसे में आने वाले समय में यह पद उनके चाचा विधायक शिवपाल सिंह यादव या फिर पीडीए के तीन विधायकों रामअचल राजभर, इंद्रजीत सरोज और कमाल अख्तर में से किसी एक को मिल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top