बुधवार की खबरों से हो जाईए अपडेट

सुशासन दिवस सप्ताह के अवसर पर भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म समारोह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
संवाददाता
बस्ती, सुशासन दिवस सप्ताह के अवसर पर भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म समारोह कार्यक्रम शिवहर्ष किसान पी.जी. कालेज बस्ती में धूमधाम
से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चैधरी, जिलाध्यक्ष डा. विवेकानंद मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सी० एस० ने संयुक्त रूप से दीप
प्रज्ज्वलित व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सुशासन दिवस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सजीव प्रसारण के माध्यम से सुना
गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को बस्ती से बहुत प्रेम था, 30 वर्ष पूर्व वे बस्ती में आये थे उस समय हम कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे
आज मैं उनकी प्रेरणा ओर मेहनत करके जिला पंचायत अध्यक्ष बना हूँ। पहले एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने मे बहुत अधिक समय लगता था आज उन्ही की देन है कि
पूरे प्रदेश में सड़कों का चैडीकरण कर बेहतर किया गया है।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि सुशासन दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी समारोह मना रहे हैं उनका पूरा जीवन भारत माता के
लिए समर्पित रहा आज हम लोग उनकी 100 वी जन्म शताब्दी के रूप में मना रहे हैं। हमारा देश शक्तिशाली, प्रबुद्धशाली और आत्मनिर्भर देश हो इसके लिए उन्होंने परमाणु
परीक्षण भी कराया। उन्होंने कहा कि देश का विकास तभी होता है जब वहाँ की सड़के अच्छी हो, अटलजी की देन हैं कि आज देश की सड़के अच्छी हुई है अंत्योदय
योजना अंतर्गत जो राशन मिल रहा वह अटल जी देन है।
इस अवसर पर निबन्ध, एकल काव्य पाठ, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालिकाओं को पुरस्कार की धनराशि चेक के माध्यम से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विधायक बस्ती सदर महेन्द्र नाथ यादव, पी डी राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जगदीश शुक्ला, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ0 राजमंगल चैधरी, सम्बधित
प्रधानाचार्य, शिक्षक- शिक्षिकाएं सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
—————————————
सेन्ट्रल एकेडमी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा समारोह का पुरस्कार वितरण के साथ समापन
छात्रों में दिखा क्रिसमस का उल्लास

संवाददाता
बस्ती, सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेन्डरी स्कूल के दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा समारोह का बुधवार को रंगारंग समापन हुआ और विजेता खिलाड़ियोें को पुरस्कृत किया
गया। इसी कड़ी में क्रिसमस का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया।
मैनेजिंग डायरेक्टर सीमा तिवारी, प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी, उप निदेशक अनुज तिवारी ने चेन गेम, फिल इन द बास्केट, पिकप द बाटल, स्नेक रेस, रस्साकशी, चेन, बनाना
रेस में राजश्री तिवारी, अश्किया, अन्वी, अतुल, प्रिशा, तेजस, अक्षित, वैश्णवी, निशिता, अर्नव उज्जवल, वैष्णवी, श्रेष्ठी, विरेश, अनन्या, सात्विक, श्रेया, कनक, अर्नव, जूनियर
किक्रेट प्रतियोगिता में ऋतिक, हेमन्त, आयुष,, अथर्व, आर्यन, यश, क्रिकेट सीनियर वर्ग में आशुतोष, हर्षित, प्रियांशु, ऋतुराज, आदित्यनाथ, अमरनाथ, समृद्ध, श्रेयांश, अर्चित,
कब्ड्डी व्यायज में शिवांश, रौनक, जैस, सर्वेश, ऋतुराज, प्रिन्स, शिवाकान्त, अर्चित, अश्विनी, गल्र्स कबड्डी में सृष्टि, आदि श्री, मानसी, साक्षी, खुशी, अल्का और गरिमा,
मानवी को मेडल, शील्ड और प्रमाण-पत्र देने के साथ ही विजेता टीम को ट्राफी दिया। कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है और सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेन्डरी स्कूल
में छात्रों का सर्वागीण विकास प्राथमिकता है। बच्चोें को क्रिसमर्स पर्व के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि क्रिसमस प्रेम, शांति, और भाईचारे का संदेश देता है. यह लोगों को आपसी सहयोग, दया और करुणा की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित करता है. क्रिसमस का त्योहार प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।
प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने बताया कि दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा समारोह को सम्पन्न कराने में आबिद अरशद, साक्षी, उन्नति, सुधा, दया, सुनीता, ऋचा, अरीबा, हिमांशु,
निखिल, द्विजेन्द्र आदि ने योगदान दिया।
———————————
रंग लायी पूर्व विधायक संजय प्रताप की पहलः सोलह करोड, नौ लाख की लागत से होगा फ्लाई ओवर का निर्माण
संवाददाता
बस्ती, रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पहल रंग लायी। बस्ती रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर फ्लाई ओवर का निर्माण के लिये धन स्वीकृत हो गया
है।
पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने यह जानकारी देते हुये बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सोलह करोड, नौ लाख चैतीस हजार रूपया स्वीकृत हो गया है। इस
उपरिगामी सेतु का निर्माण हो जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। संजय प्रताप ने बताया कि उन्होने इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से पत्राचार
किया था। इस पर उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने बताया है कि राज्यपाल ने फ्लाई ओवर के निर्माण की स्वीकृति दे दिया है।
पूर्व विधायक संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि रेलवे स्टेशन बस्ती के पूर्वी समपार फाटक पर फ्लाई ओवर का
निर्माण कराया जाय क्योकि ट्रेनो के संचालन के दौरान पुरानी बस्ती क्षेत्र के पाण्डेय बाजार में प्रतिदिन लोग लम्बे जाम का सामना करते है। इससे जरूरतमन्द आम जनता
को अस्पताल, स्कूल, कालेज, कचहरी आदि स्थानों पर समय से पहुंचने में बाधा उत्पन्न होती है। पूर्व विधायक संजय प्रताप की पहल पर रेल उपरिगामी सेतु को स्वीकृति
मिल गई है। अब निर्माण पूरा होने के साथ ही लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी। उन्होने स्वीकृति के लिये मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इस
निर्णय से क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी।
————————————–
अटल जी का पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित रहा – अजय सिंह
संवाददाता
बस्ती, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में धूमधाम से बुधवार को मनाई गई। परशुरामपुर के ब्लॉक मुख्यालय और शहीद भगत
सिंह इंटर कॉलेज हरिगांव के कार्यक्रम में हरैया विधायक अजय सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विधायक ने परशुरामपुर ब्लाक मुख्यालय पर अटल बिहारी वाजपेई की
प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित रहा। वे एक कुशल वक्ता, कवि और
राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में देश का नेतृत्व किया और अपने कार्यकाल में देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि
था। कहा कि वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी नई पहचान बनाई और 21वीं सदी में मजबूती से कदम आगे बढ़ाए। उनमें सभी को साथ लेकर चलने की अद्भुत
क्षमता थी। विधायक ने अटल बिहारी वाजपेई के जयंती के अवसर पर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज हरीश नगर हरिगांव के प्रांगण में एस.बी.एस. चिल्ड्रन एकेडमी के
नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन करके विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर श्रीश पाण्डेय, सुनील कुमार त्रिपाठी, अमित चतुर्वेदी, दिलीप कुमार पाण्डेय, आशुतोष सिंह छोटे, संदीप सिंह, श्याम मुरारी पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, बुद्धि
सागर पाठक, श्रवण कुमार त्रिपाठी, राम मणि मिश्र, पंकज मिश्र, विवेक सिंह, राजन, अखिलेश सिंह, राम ललित पाण्डेय, गुलशन राजभर, मुन्ना शुक्ल सहित सैकड़ो की संख्या
में लोग उपस्थित रहे।
—————————————
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर जन्म शताब्दी समारोह का हुआ भव्य आयोजन
संवाददाता
संत कबीर नगर, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोहध्सुशासन दिवस के अवसर पर विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चैहान, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता व मुख्य विकास अधिकरी जयकेश त्रिपाठी द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ किया गया। सुशासन दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सीधा प्रसारण उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारीगणों सहित अन्य संम्भ्रात व्यक्तियों द्वारा देखा और सुना गया।
विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा
कि आज का दिन हम सब के लिए बेहद महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि आज श्रद्धेय अटल का जन्म दिवस ही नही बल्कि प्रधानमंत्री के रूप में इस देश
को विकास की नई दिशा देने वाले नायक का जन्म दिन है। उन्होंने अटल बिहारी के समय में देश के अर्थ व्यवस्था एवं तकनीकी विकास को नई गति एवं प्रगति मिलने
आदि से सम्बंधित बातों का साझा करते हुए कहा कि देश में चतुर्भुज मार्गो की शुरूआत का श्रेय, श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी को जाता है। उन्होंने कहा कि देश के
चैमुखी विकास को लेकर बाजपेयी जी का जो विजन था वह पैसे और पद से कही बहुत बड़ा था यही कारण है कि आज हम सब उनके जन्म दिवस को सुशासन दिवस के
रूप में मना रहे है।
विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने ‘‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’’ के साथ अपने सम्बोधन की शुरूआत करते हुए महामना अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजली व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी ने अपने शासन में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत करते हुए गरीबों असहायों एवं समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ दिला कर देश को आगे बढाने का जो कार्य किया है इसी कारण आज पूरा देश अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष मना रहा है। उन्होंने कहा कि बाजपेयी जी नेता समाजसेवी के साथ-साथ उत्कृष्ट कवि एवं पत्रकार भी थे।
विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चैहान ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी को उनकी कुशल विदेश नीतियों के कारण पूरे दुनिया में उन्हें लोक
नायक के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने अपने शासनकाल में देश को भय, भूख एवं भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का जनकल्याणकारी कार्य किया है जिससे आज हम
सभी उनके जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मना रहे है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी जी की सोच और नीतियों को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के लाभ दिलाया जा रहा है। जो
जमीनी स्तर पर भी स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है।
सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में विधायकगण द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी कुल 09 प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर
सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजनान्तर्गत प्रेरणात्मक नुक्कड़ नाटक की आकर्षक प्रस्तुति की गयी। मा0
विधायकगण द्वारा गर्भवती महिलाओं को अन्नप्रसन्न एवं गोद भराई की गयी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 के 05 लाभार्थियो को प्रतिकात्मक चाभी
सौपी गयी। कार्यक्रम में वृद्धावस्था पेंशन के 05 लाभार्थियों विधायकगण द्वारा दिया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत जनपद के 145 स्वंय सहायता समूहों को 43 लाख 50 हजार की धनराशि एवं सामुदायिक निवेश निधि अन्तर्गत 112 स्वंय सहायता समूहों को रू0 01 करोड़ 68 लाख की धनराशि की डेमो चेक प्रदान की गयी।
सुशासन दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी को नमन करते हुए उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगणों का आभार व्यक्त
किया और शासन की मंशा के अनुसार समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदो एवं पात्र व्यक्तियोंध्महिलाओं तक सुचारू रूप से पहुॅचाये जाने हेतु आश्वस्त
किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, मुख्य चिकित्साधिक्षक डा0 भवनाथ पाण्डेय, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 जीशान रिजवी, जिला विद्यालय निरी
क्षक हरिशचन्द्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी
सतीश चन्द्र, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार श्रीवास्तव, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार
सरोज सहित अधिकारीगण, कर्मचारीगण, छात्रध्छात्राएं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।
—————————————
शुगर मिल के निकट 16 करोड़ की लागत से होगा उपरिगामी सेतु का निर्माण, मिली मंजूरी
संवाददाता
बस्ती, बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने उ.प्र. राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक को गत 11 अप्रैल 2022 को बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के 8 स्थानों पर रेल
उपरिगामी सेतु और फ्लाई ओवर निर्माण कराये जाने का आग्रह किया था। इसमें से शासन स्तर पर बस्ती सुगर मिल के निकट रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण स्वीकृत हो
गया हैै। विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बताया कि अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने बताया है कि सेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा 1609.34 लाख रूपये की लागत से बस्ती
ओडवारा स्टेशन के मध्य बस्ती शुगर मिल के निकट रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कराया जायेगा।
विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बताया कि पाण्डेय बाजार, मंगलबाजार, बरदहिया और आस पास के नागरिक लगातार मांग कर रहे थे कि बस्ती सुगर मिल के निकट रेल
उपरिगामी सेतु का निर्माण करवाया जाय। उनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था, अंततः एक सफलता मिली है। बताया कि मुण्डेरवा,वाल्टरगंज में रेल उपरिगामी
सेतु, रौता चैराहा, रोडवेज तिराहा, पटेल चैक, मूडघाट और कम्पनीबाग चैराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के लिये निरन्तर प्रयास जारी है जिससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा के साथ जाम से मुक्ति मिले।
——————————-
मनाया गया सुशासन दिवस, अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, कहा- राजनीति में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी
संवाददाता
बस्ती, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को बीजेपी जन्म शताब्दी समारोह के रूप में मना रही है। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने अटल
प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 25 दिसम्बर के दिन को बीजेपी सुशासन दिवस के रूप में भी बना रही है। बूथ स्तर पर अटल स्मृति सभाओं का आयोजन, कविताओं का
वाचन, बूथ के युवाओं द्वारा वाजपेयी के योगदान पर चर्चा की गई। वहीं मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुशासन यात्रा निकाली गई। तमाम जगहों पर चैपाल
लगाकर अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों पर चर्चा की गई। जिला स्तर पर भी अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और उनके योगदान से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि अटल जी के देश के ऐसे नेता थे जिनके लिए देश प्रथम था, सभी दलों के नेता उनका सम्मान करते थे। उन्हे देश की राजनीति में
अजातशत्रु के नाम से जाना जाता है। अटल जी ने सुशासन का जो मॉडल अपने प्रधानमंत्री काल मे देश के सामने रखा उसको देश ने सदैव सराहा। अपने नाम के अनुरूप
अटल जी ने तमाम विरोधों के बावजूद परमाणु परीक्षण करके देश के सामने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति को प्रदर्शित किया। उनके व्यक्तत्वि से सभी युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज से शुरू हुए सुशासन दिवस को हम एक साल तक चलाएंगे जनता को वाजपेयी के आदर्श और सिद्धांतों को बताने की आवश्यकता है, जिससे की
जनता भ्रमित ना हो।
इस मौके पर गजेन्द्र सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, संयोजक अखण्ड प्रताप सिंह, प्रत्युष विक्रम सिंह, अमृत कुमार वर्मा, राजकुमार शुक्ल, अमित गुप्ता, प्रदीप पाण्डेय, गौरव अग्रवाल, जॉन पाण्डेय, आदित्य शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
——————————–
एक्यूप्रेशर शोध संस्थान इस बार महाकुंभ पर हर सेक्टर में लगायेगा कैम्प
संवाददाता
बस्ती, एक्यूप्रेशर शोध संस्थान इस बार महाकुंभ पर हर सेक्टर में अपना कैम्प लगायेगा जिससे कि अधिक से अधिक लोगों तक इस विद्या तक पहुंचाया जा सके साथ ही
यहां आये श्रद्वालु मरीजों को इसका लाभ हो। यहां पर इस पर लाखों मरीजों का इलाज होगा। इसके लिए तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी है और मेला प्रशासन से
समन्वय बनाया जा रहा है। इसका मुख्य कैम्प होगा।
उक्त जानकारी देते हुए जयसद्गुरूदेव एक्यूप्रेशर चिकित्सा केन्द्र बस्ती के प्रो0 डा0 अजय किशोर श्रीवास्तव बताया कि आगामी महाकुम्भ के दौरान एक्यूप्रेशर संस्थान के
प्रमुख उपचारकों की एक बड़ी टीम श्रद्धालुओं की सेवा के लिए तैनात रहेगी। संस्थान से सम्बद्ध देश भर में 400 से अधिक केन्द्र हैं और उनसे जुड़े एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ कुंभ
क्षेत्र में श्रद्धालुओं की निःशुल्क सेवा हेतु मौजूद रहेंगे। स्थायी शिविर के लिए प्रशासन द्वारा एक भूमि का आवंटन हो चुका है और एक अन्य शिविर हेतु आवंटन की प्रक्रिया
जारी है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एम एम कूल ने बताया कि एक्यूप्रेशर संस्थान से एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली के लिए प्रस्थान कर रहा है। आयुष मंत्रालय के अंग
के रूप में कार्य करने वाली संस्था केन्द्रीय योग एवं प्रातिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आमंत्रण पर एक्यूप्रेशर संस्थान की एक टीम निदेशक ए. के. द्विवेदी के नेतृत्व में
दिल्ली पहुँचेगी, जहाँ एक्यूप्रेशर विधा के प्रत्येक पहलू पर चर्चा की जाएगी। एक्यूप्रेशर साहित्य प्रशिक्षण और इसके प्रभाव पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम (प्रेजेन्टेशन) भी
प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर दो दिवसीय 27 एवं 28 दिसम्बर,) उपचार शिविर भी आयोजित होगा।
————————————
युग पुरुष थे अटल जी – जगदीश शुक्ल
संवाददाता
बस्ती, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल के
नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षा गृह स्थित अटल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया गया। जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि अटल जी युग पुरुष थे।
उन्होंने उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों, विदेश नीति, भारत को परमाणु शक्ति बनाने, देश में सड़कों का जाल बिछाने में अटल जी की दूरदर्शिता का
उल्लेख करते हुए इसे देश के विकास के लिए अहम कदम बताया।
इस अवसर पर अर्जुन उपाध्याय, संत जी मिश्र, रत्नेश चैहान, विजय कुमार पांडेय, उमेश कुमार, आत्मजीत सिंह, अमरदीप, अनिल पाण्डेय, इरशाद अहमद, अजय
कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।
———————-
रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर, नीफा ने वृद्धाआश्रम में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
संवाददाता
बस्ती, बुधवार को रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर और नीफा द्वारा क्रिसमस के मौके पर बनकटा स्थित वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों में खाद्य सामग्री वितरण के साथ ही निःशुल्क चिकित्सा
शिविर का आयोजन किया गया। कुल 75 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनमें निःशुल्क औषधि का वितरण किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक रोटेरियरन डा. वी.के. वर्मा ने इस
मौके पर कहा कि ठंड के दिनों में वृद्ध जनों में बीमारियां बढ जाती है। इसे देखते हुये प्रति वर्ष क्रिसमस के मौके पर वृद्धा आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
किया जाता है जिससे वृद्ध जन स्वस्थ रहे।
वृद्धा आश्रम में रोटेरियन डा. वी.के. वर्मा, डा. श्याम नरायण चैधरी, डा राजेश कुमार वर्मा ने ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन सहित विभिन्न जांच कर दवा उपलब्ध कराया। शिविर
के संचालन में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर अध्यक्ष अशोक शुक्ला, सचिव किशन कुमार गोयल, राम दयाल चैधरी , प्रतिभा गोयल के साथ ही नीफा के सदस्यों ने योगदान
दिया।
———————————–
जिलापंचायत अध्यक्ष ने सहकारिता से जुड़े साथियों को बधाई दिया
संवाददाता
बस्ती, 10,000 नव गठित बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली से बटन दबाकर किया
जिसका सजीव प्रसारण विकास भवन बस्ती सभागार देखा गया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चैधरी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक राजेंद्र नाथ तिवारी, मुख्य
विकास अधिकारी जयदेव सी0 एस0, पीडी राजेश कुमार ,संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक अशोक कुमार सहित अधिकारीगण व संबंधित गणमान्य उपस्थित रहे।
जनपद में कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक राजेंद्र
नाथ तिवारी ने मंच पर उपस्थित लोगो को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट किया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चैधरी ने कहा कि सहकारिता परिवार से जुड़े
साथियों को बधाई देता हूँ, आज अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है उन्ही की देन कि सड़के सुदृढ़ हुई हैं।अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक राजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि
भारत सर्व धर्म की नगरी है। देश की तरक्की में सहकारिता का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि नई समितियो के गठन से सहकारिता को बल मिलेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चैधरी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक राजेंद्र नाथ तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सी0 एस0, पीडी राजेश कुमार, संयुक्त
आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक अशोक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से 17 प्रारम्भिक दुग्ध सहकारी समितियो को निबन्धन प्रमाण पत्र, 2 व्यक्तियो को केसीसी प्रमाण पत्र, 2 व्यक्तियो को माइक्रो एटीएम तथा 1 व्यक्ति को जन औषधिकेन्द्र प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top