अखिलेश यादव अब क्या कन्नौज सीट से देंगे इस्तीफा? सांसद या विधायक

एसपी श्रीवास्तव
लखनऊ , समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज सीट से सांसद चुने गए हैंं। वह अभी मैनपुरी की करहल सीट से विधायक भी हैं। ऐसे में उन्हें अपने पास विधायकी या सांसदी दोनों में से एक ही पद रखना है अभी ये तय नहीं हुवा है कि अखिलेश यादव सांसद रहेंगे या विधायक। विधानसभा में अखिलेश यादव हर मोर्चे पर अड़े रहते हैं।समाजवादी पार्टी (सपा) उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
लोकतंत्र की जीत, भाजपा को सबक
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। लोकसभा चुनाव में सपा ने सबसे अधिक 37 सीटें जीती हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा की सीट अपने नाम की है। यहां से उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार सुब्रत पाठक को हराया है। सांसद चुने जाने के बाद सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या अखिलेश यादव कन्नौज सीट छोड़ेंगे? क्योंकि अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में सपा अध्यक्ष को एक सीट छोड़नी पड़ेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version