एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी से ज्यादा टूट गए। कंपनी के जून 2026 तिमाही (Q1FY27) के नतीजे बाजार की उम्मीदों से कमजोर रहे, जिसके बाद निवेशकों ने शेयर में बिकवाली की।
सुबह करीब 10:32 बजे HUL का शेयर 3.27 फीसदी की गिरावट के साथ ₹2,105 पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान यह 5.15 फीसदी टूटकर ₹2,062.70 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया। वहीं, इस दौरान निफ्टी 50 लगभग सपाट रुख के साथ 23,999.50 पर कारोबार कर रहा था।
