
आलोक कुमार श्रीवास्तव
विचारपरक सवांददाता
सिद्धार्थनगर 23 मई , भारतीय जनता पार्टी के (भाजपा) के वरिष्ठ नेता संसद सदस्य जगदम्बिका पाल लोक सभा चुनाव 2019 मे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी आफताब आलम को 1 लाख पांच हजार 4 सौ 13 से भी अधिक वोटो से हरा कर जीत का हैर्टिक लगाया है डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के तीसरी बार सांसद चुने गये है पार्टी नेताओं,कार्यकर्ताओं,शुभ चिन्तको,मित्रों और परिजनो द्धारा जीत का जश्म मनाया जा रहा है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए पार्टी सूत्रो ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के (भाजपा) के वरिष्ठ नेता संसद सदस्य जगदम्बिका पाल को 491950 मत मिला है,आफताब आलम बहुजन समाज पार्टी को 386537 मत मिले, चन्द्रश उर्फ चन्द्रेश कुमार उपाध्याय इंडियन नेशनल कांग्रेस को 60502,अर्जुन सिंह लोधी बहुजन मुक्ति पार्टी को 8263 ,केशरी नन्दन सबका दल यूनाइटेड को 3065 ,केशव राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 3809 को ,केशरी नन्दन सबका दल यूनाइटेड को 3065 ,बृजेश कुमार जनहित किसान पार्टी को 4096,मौहम्मद इरफान पीस पार्टी को 5760, संजय कुमार चैहान नागरिक एकता पार्टी को 5026, श्रवण कुमार निर्दलीय को 3743 मत मिला है।नोटा पर 11747 गया है मतगणना कार्य अन्तिम दौर मे चल रहा है।